समाजवादी महिला सभा की जिला सचिव बनी सरोज यादव
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 19 October, 2021 21:29
- 1259

PPN NEWS
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट सुरेंद्र शुक्ला
समाजवादी महिला सभा की जिला सचिव बनी सरोज यादव
संगठन को मजबूत करने की मिली अहम जिम्मेदारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से पार्टी को मजबूत करने के लिए मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा की स्वीकृति से जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत और महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने मोहनलालगंज की निवासिनी सरोज यादव को संगठन की अहम जिम्मेदारी देते हुए लखनऊ जिले का सचिव बनाया गया है। वहीं सरोज यादव ने कहा है कि वह पार्टी की प्रगति के लिए निष्ठा एवम ईमानदारी से कार्य करते हुए पार्टी नेतृत्व के अपेक्षाओं पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास करेंगी। इसके अलावा सुनीता रावत उर्फ रामकली को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की। उनके मनोनयन पर पूर्व सांसद सुशीला सरोज, विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर, प्रदेश सचिव विजय यादव, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरबहादुर सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा अमरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, जिला महासचिव शब्बीर खान, पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा इरशाद अहमद गुड्डू खान, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय लक्ष्मी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव अमरेन्द्र यादव "बाबा" लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, जिला सचिव सतीश गुप्ता सहित तमाम लोगों ने बधाई दी। उक्त जानकारी सपा जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह "रवि" ने दी।
Comments