राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत की जल्द ही तैयारी
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 23 September, 2021 20:59
- 1428

PPN NEWS
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत की जल्द ही तैयारी
शाहजहांपुर ब्यूरो उदयवीर सिंह
शाहजहांपुर । सभी किसान मजदूर भाइयों को सूचित किया जाता है दिनांक 29,09,2021 दिन बुधवार को तिलहर चीनी मिल ग्राउंड में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत होने जा रही है, जिसमें हजारों की संख्या में भाग लेंगे किसान व मजदूर भाई मौजूद रहेंगे भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी द्वारा तीन काले कानून वापसी न्यूनतम समर्थन गारंटी मूल्य एवं गन्ना भुगतान किसान की लागत के देखते हुए गन्ना का मूल्य ₹450 आदि तमाम समस्याओं को लेकर29, 09,2021 दिन बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत होने जा रही है जिसमें चौधरी हरपाल सिंह भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजविंदर सिंह किसान संगठन सतीश शर्मा अतुल अनजान के अलावा तमाम किसान नेता भाग ले रहे हैं बैठक संस्थापक ओम प्रकाश सिंह पुष्पराज सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह लालू यादव ग्याराम प्रमोद कुमार वर्मा अवधेश सिंह आशीष सिंह महेश सिंह आदि हजारों लोग उपस्थित रहेंगे।
Comments