प्रयागराज मे डेंगू ने ली चौकी इंचार्ज की जान
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 14 September, 2021 02:29
- 3284

Prakash Prabhaw News
प्रयागराज :
Report, zaman abbas
प्रयागराज मे डेंगू ने ली चौकी इंचार्ज की जान।
प्रयागराज में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू ने प्रयागराज में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौकी इंचार्ज शिखर उपाध्याय की जान ले ली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस महकमे में उप निरीक्षक शिखर उपाध्याय वर्तमान में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पुलिस चौकी पर बतौर इंचार्ज तैनात थे। वह कुछ दिन पहले डेंगू से पीड़ित हुए थे।
स्थानीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। रोज कुछ न कुछ नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। जिले में अब तक 87 डेंगू मरीज पाए गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

Comments