पंचायत चुनाव: नए सिरे से आरक्षण तय होने की संभावना

पंचायत चुनाव: नए सिरे से आरक्षण तय होने की संभावना

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

कौशाम्बी। 06/01/20

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

पंचायत चुनाव: नए सिरे से आरक्षण तय होने की संभावना 


- चक्रानुक्रम आरक्षण पूरा होने से अटकलों का दौर जारी 


कौशाम्बी:  पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच लोगों की नजर अब आरक्षण सूची पर है। इसी के आधार पर तय होगा कि इस बार कौन सा गांव कौन सी जाति या महिला-पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित होगा। सूची आने के बाद कई संभावित उम्मीदवारों को झटका भी लग सकता है। इस बार क्षेत्र व जिला पंचायत में चक्रानुक्रम आरक्षण पूरा होने पर नए सिरे से आरक्षण तय किया जा सकता है।

वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों का चक्रानुक्रम शून्य करके नए सिरे से आरक्षण तय किए गए थे। पिछले पांच चुनाव से जिला व क्षेत्र पंचायत में चक्रानुक्रम आरक्षण ही चल रहा है। इसलिए जिला व क्षेत्र पंचायत के सदस्यों की सीटों का आरक्षण नए सिरे से तय किया जा सकता है।

क्षेत्र व जिला पंचायतों में चक्रानुक्रम आरक्षण पूरा हो चुका है। इन पंचायतों की सीटों पर नए सिरे से आरक्षण का निर्धारण किया जाने की संभावना है।

डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने बताया कि जिला पंचायतों का आरक्षण राज्य मुख्यालय से तय होता है। ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की सीटों का आरक्षण जिला मुख्यालय से ही तय किया जाएगा। आरक्षण की प्रक्रिया के लिए अभी समय है। परिसीमन पूरा होने के बाद आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।


सीटों के आरक्षण का चक्रानुक्रम फार्मूला


1- पहले एसटी महिला, फिर एसटी महिला व पुरुष 


2 - पहले एससी महिला, फिर एससी महिला व पुरुष 


3 - पहले ओबीसी महिला, फिर ओबीसी महिला व पुरुष 


4 - अगर तब भी महिलाओं का एक तिहाई आरक्षण पूरा ना हो तो महिला


5- इसके बाद अनारक्षित

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *