पुलिसकर्मियों द्वारा ग्राम चौपाल की बैठक का हुआ आयोजन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 19 September, 2021 20:26
- 546

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
संवाददाता , सुनील मणि
नगराम के ग्राम पंचायत गढा के मजरा अमजादपुर में थाना नगराम के पुलिसकर्मियों द्वारा ग्राम चौपाल की बैठक का आयोजन हुआ
नगराम, लखनऊ÷ ग्राम पंचायत गढा के मजरा अमजादपुर में थाना प्रभारी निरीक्षक शमीम खान एस आई ओम प्रवेश दुबे, कांस्टेबल आकाश व गांव के संभ्रांत व्यक्ति ग्राम प्रधान सुनील कुमार पटेल समस्त ग्राम वासियों में महिलाओं पुरुषों सहित सैकड़ों लोग एकत्रित हुए।
ग्राम चौपाल में महिलाओं को जागरूक किया गया कि बढ़ते नशे के कारोबार को कम करने में महिलाएं आगे बढ़ कर आएंगी तो इसकी रोकथाम की जाएगी।
वहीं पर गांव की महिलाओं ने बताया की दारू एक अभिशाप है जिस घर के मुखिया दारु का सेवन करते हैं उस घर में कभी खुशहाली नहीं आ सकती है रोज लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।
इसकी रोकथाम करना आवश्यक है गांव के प्रधान सुनील कुमार पटेल ने बताया कि शराब जैसी बुराई को खत्म करना अनिवार्य है नहीं तो इससे कई परिवार आर्थिक तंगी की ओर जाकर नष्ट होते जा रहे हैं।
वहीं पर थाना क्षेत्र के करोरा सलेमपुर अचाका गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
Comments