ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को जल्द ही योगी सरकार करेगी सम्मानित

ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को जल्द ही योगी सरकार करेगी सम्मानित

ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को जल्द ही योगी सरकार करेगी सम्मानित


एथलीट नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पूरे देश और दुनिया से बधाईयों का सिलसिला जारी है।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा तथा कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पुनिया को पूरे प्रदेश के वासियों की तरफ से बधाई दी।

उन्होंने उन्होंने कहा कि ओलंपिक में खेलने वाले भारत देश के सभी खिलाड़ी हमारे देश का गौरव है और हमारे देश की शान को बढ़ा रहे हैं।

 इसके लिए वह सभी बधाई के पात्र हैं और हम सभी लोगों को पूरे प्रदेश की तरफ से बधाई देते हैं। 

उन्होंने कहा कि ओलम्पिक की इस एथलेटिक्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत कर नीरज चोपड़ा ने जो इतिहास बनाया वह हमेशा यादगार रहेगा।

आज पूरा देश आज निश्चय ही खुशी व गौरव महसूस कर रहा है।

 मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के सम्मान में जल्द ही प्रदेश में एक सम्मान समारोह का आयोजन करेगी।

 जिनमें ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा

 साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं भारत की पुरुष टीम के साथ साथ खासतौर से महिला टीम को बधाई देता हूं।

 उन्होंने महिला हाकी के टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि नीरज चोपड़ा एवं बजरंग पुनिया ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत का मान बढ़ाया है। 

पूरा देश उनकी इन उपलब्धियों से गौरवान्वित है। 

खिलाड़ियों की यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरणा प्रदान करेगी।

   मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत ने पहली बार ओलम्पिक में एथलेटिक्स में गोल्ड जीता है। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ओलम्पिक के इतिहास में भारत ने अब तक के सर्वाधिक पदक टोक्यो ओलम्पिक में जीते हैं।

 इसमें भारत को 01 स्वर्ण, 02 रजत और 04 कांस्य पदक की उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधानमंत्री मोदी की ‘खेलो इण्डिया’ की नीति के तहत देश में खेलों के प्रति प्रोत्साहन प्रारम्भ हुआ और इसके सार्थक परिणाम ओलम्पिक,एशियन, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अनेक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देखने को मिले हैं।

   मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिभाग किया है। 

राज्य सरकार ओलम्पिक में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों तथा देश के लिए पदक प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभाओं का हृदय से अभिनन्दन करते हुए बधाई देती है। 

उन्होंने कहा कि जिन 07 खिलाड़ियों ने देश के लिए सम्मान हासिल किया है,

 उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने लिए उत्तर प्रदेश में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

   मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियों विशेष रूप से पुरुष व महिला हॉकी की पूरी टीम को राज्य सरकार आमंत्रित करेगी, उनका अभिनन्दन करते हुए उन्हें सम्मानित करेगी।

जल्द ही इस कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *