17 फरवरी को अनीता सचान करेंगी पुलिस अधिकारियों के साथ महिला अपराधों की समीक्षा बैठक
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 17 February, 2021 19:51
- 2233

17 फरवरी को अनीता सचान करेंगी पुलिस अधिकारियों के साथ महिला अपराधों की समीक्षा बैठक
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
फ़तेहपुर।
शासन की मंशानुसार महिला उत्त्पीडऩ की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिये जिला मुख्यालय के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में अनीता सचान( सदस्या ) उ० प्र० राज्य महिला आयोग आगामी 17 फरवरी को लम्बित प्रकरणों की सुनवाई तथा आयोग में लम्बित महिला उत्तपीड़न मामलों को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।
जिले की महिलाएं अपने उत्तपीड़न सम्बन्धित प्रार्थना पत्र दो प्रतियो में फोटो चिपकाकर व पहचान पत्र की छाया प्रति संलग्न कर समीक्षा अधिकारी श्री मती सचान को सौंप कर अपनी समस्याओं के बारे में ब्यापक रूप से विचार विमर्श कर सकती हैं।
उपरोक्त जानकारी पत्रकारों को दी गई प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने साझा की।

Comments