LPC Jopling Road : अंतर सदन अंग्रेजी वाग्मिता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 25 August, 2026 17:26
- 35

PPN NEWS
" दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट” की जॉपलिंग रोड शाखा में विद्यालय का उद्देश्य अध्ययन-अध्यापन के अलावा छात्रों का सर्वांगीण विकास भी है, अतः वह समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में विद्यालय परिसर में दिनांक 25-08-26 को अंतर सदन अंग्रेजी वाग्मिता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो भागों में विभाजित थी।
कनिष्ठ वर्ग जिसमें कक्षा 6 से 8 तक तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी मधुर स्वर लहरी में अति उत्कृष्ट कविताओं के उच्चारण की शुद्धता तथा पूर्ण उतार-चढ़ाव के साथ प्रस्तुतीकरण किया ,जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा तालियां बजाकर उनकी प्रशंसा करने के लिए विवश किया।
इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी का प्रदर्शन एक से बढ़कर एक रहा, जिसने निर्णायक मंडल को कुछ समय के लिए चिंतन में डाल दिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बच्चों के प्रस्तुतीकरण तथा उनकी कविता के चयन की भूरि- भूरि प्रशंसा करके उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम कुछ प्रकार है।
कनिष्ठ वर्ग में सफायर सदन से अग्रिमा राज एवं एमरेल्ड सदन से शेख मोहम्मद ने प्रथम स्थान व सफायर सदन से विश्रुत प्रताप सिंह, अंबर सदन से शानवी दीक्षित एवं एमरेल्ड सदन से पाखी प्रशांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है ।
वरिष्ठ वर्ग में रूबी सदन से सैयदा जैनब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं द्वितीय स्थान एमरेल्ड सदन से मनस्वी गहरवाल ने प्राप्त किया है। सफायर सदन से शगुन यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए विद्यालय की निर्णायक मंडल ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी अपने आप को कम न समझे। सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्कूल में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। ताकि सभी बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।
Comments