सांसद प्रतापगढ के संसदीय कार्यालय एवं आवास की पुलिस ने की घेराबंदी
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 24 December, 2020 00:31
- 1896

Prakash prabhaw news
प्रतापगढ
23.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
सांसद प्रतापगढ के संसदीय कार्यालय एवं आवास पर पुलिस ने की घेराबंदी
प्रतापगढ जनपद के कटरा मेदनीगंज में चल रहे किसान आंदोलन के चलते सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि प्रतापगढ़ के किसान सांसद संगम लाल गुप्ता का घेराव करेंगे यह सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को लगी जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया सांसद संगम लाल गुप्ता के कटरा मेदनीगंज स्थित संसदीय कार्यालय एवं आवास पर पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई जिससे किसानों द्वारा सांसद को घेराव का कार्यक्रम विफल किया जा सके सूत्रों से ज्ञात हुआ कि दर्जनभर किसान सांसद संगम लाल गुप्ता का घेराव करने कटरा चौराहे पर पहुंचे थे ताली,थाली बजाते हुए तभी पुलिस द्वारा कस्टडी में ले लिया गया मीडिया के पहुंचने से पूर्व ही पुलिस ने सभी किसानों को प्रतापगढ़ भिजवा दिया जिससे सांसद का घेराव का कार्यक्रम किसानों द्वारा सफल नहीं हो सका।
Comments