महिला के अपहरण का आरोप
- Posted By: Abhishek Bajpai
- खबरें हटके
- Updated: 3 February, 2021 04:07
- 3976

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
महिला के अपहरण का आरोप
रायबरेली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब दर्ज़नो की संख्या में परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा काटा परिजनों का आरोप है कि 4 वर्ष पूर्व विवाहिता अचानक ससुराल से लापता हो गई और पुलिस ससुराली जनों पर कोई कार्यवाही नही कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच का भरोसा दिलाया तब जाकर मामला शांत हो सका।
दरअसल विवाहिता शकुंतला का विवाह 4 वर्ष पूर्व महराजगंज थाना क्षेत्र के बड़ी मऊ में हुआ था और पीड़िता 8 दिन पूर्व घर से अचानक लापता हो गई यह बात जब पीड़िता के मायके वालों को पता चली तो वह थाने गए और ससुराली जनों पर अपहरण का आरोप लगाया है जिस पर पुलिस ने चार दिन बाद मुकदमा तो दर्ज कर लिया पर अभी तक न तो ससुरालीजनों पर कोई कार्यवाही नही की जिससे नाराज मायके वालों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुच कर हंगामा काटा और जल्द ही आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए पीड़िता को बरामद करने की मांग की।
Comments