“काव्य रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित हुई शालू शर्मा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 15 May, 2026 18:23
- 48

PPN NEWS
अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
शालू शर्मा को साहित्य और आध्यात्मिक लेखन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ल्ड वाइड टैलेंट रिकॉग्नाईज़र व निष्कर्ष प्रकाशन के सौजन्य से प्रतिष्ठित “काव्य रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया | इस सम्मान ने साहित्य जगत में शालू शर्मा की बढ़ती पहचान को और मजबूत किया है | हिमाचल प्रदेश के शिमला से संबंध रखने वाली शालू शर्मा, एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं | वह वर्तमान में निष्कर्ष प्रकाशन की त्रैमासिक हिन्दी पत्रिका 'निष्कर्ष पत्रिका' में उप-संपादक मण्डल में सदस्य के रूप में कार्यरत हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से साहित्य को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं | लेखन के साथ-साथ वह एक Reiki Healer और Tarot Card Reader भी हैं, जो लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं | शालू शर्मा की रचनाएँ प्रेम, अध्यात्म, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच पर आधारित होती हैं | उन्होंने अब तक 30 से अधिक साझा-संकलनों में सह-लेखिका के रूप में योगदान दिया है | उनकी लेखनी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली, जब उनका प्रसिद्ध लेख “Unweaving the World” अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइट New York Weekly में प्रकाशित हुआ | इसके अलावा उनकी 2 एकल पुस्तकें Everything Counts और Man In The Mirror पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं | इनकी पुस्तक Man In The Mirror को निष्कर्ष प्रकाशन की ओर से Best Book Of The Year-2024 का अवार्ड दिया गया है तथा Beauty Contest में वह Miss Nishkarsh Publication - 2024 की विजेता भी रह चुकी हैं | वह अपने YouTube चैनल Divine Mantra के माध्यम से लोगों को Law of Attraction, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जीवन के प्रति प्रेरित करती हैं |
"काव्य रत्न सम्मान-2026" प्राप्त करने पर शालू शर्मा ने कहा, कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि आगे और बेहतर लिखने की प्रेरणा है | उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, पाठकों, गुरुजनों और ईश्वर की कृपा को दिया |
आज शालू शर्मा साहित्य, आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी हैं | उनकी उपलब्धियाँ न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के युवा लेखकों और कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं |

Comments