केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर पहुंचे रायबरेली, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 17 August, 2021 21:05
- 1474

Prakash Prabhaw
रायबरेली
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर पहुंचे रायबरेली, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
रायबरेली जिले के बछरावां में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत का आज दूसरा दिन हैं जहां केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर उपलब्धियां गिनाई।
जिसमें जिला अध्यक्ष रामदेव पाल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे। यह आशीर्वाद यात्रा जोकि उन्नाव से होते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से रायबरेली के बछरावां पहुंची जहां पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा कि हमारी सरकार ने 2017 में सत्ता में आते ही आम जनता के लिये बहुत से कार्य किये हैं। योगी सरकार के द्वारा किये गये कार्यों की चारो तरफ तारीफ हो रही है।
वही विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा की कोई कार्य पिछली जब उनकी सरकारें रही है तो उन्होंने कुछ भी नहीं किया। हमारी सरकार आम जनता के बीच जाकर उनसे आशीर्वाद लेने के लिये हमारे सभी मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं।
वहीं 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए गए। और 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यह यात्रा हैदर गढ़ समेत बाराबंकी जाएगी।
Comments