कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कोविड-19 की वेक्सीन डालमियां आई हॉस्पिटल में लगवाई।

कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कोविड-19 की वेक्सीन डालमियां आई हॉस्पिटल में लगवाई।

प्रकाश प्रभाव न्यूज़।

रिपोर्ट, सर्वेश आब्दी

कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कोविड-19 की वेक्सीन डालमियां आई हॉस्पिटल में लगवाई। इस दौरान कोविड की सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए ये वेक्सीन लगाई गयी।

जनपद रामपुर में आज डालमिया आई हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन लगाई गई जिसमें कैबिनेट मंत्री अल्पसंख्यक मुख्तार अब्बास नकवी ने भी वेक्सीन लगवाई  कैबिनेट मंत्री डालमिया आई हॉस्पिटल पहुंचे जहां पर उन्होंने आम आदमी की तरह सारी फॉर्मेलिटी पूरी की उसके बाद उन्होंने कोरोना वैक्सीन 250 रुपये भी दिए। फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद मुख्तार अब्बास नकवी के वैक्सीन लगाई गई वेक्सीन लगाने के बाद आधे घंटे ऑब्जर्वेशन रूम में कैबिनेट मंत्री को रखा गया।

कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा हमारा देश भारत हमारे वैज्ञानिकों पर और पूरे देश के लोगों के जो सेहत और सलामती का संकल्प है उसको हम सलाम करते हैं। हमारा देश पहला देश होगा जो कि मेक इन इंडिया मेड इन इंडिया वैक्सीन दो वैक्सीन आज सामने आ गई है। और दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम भारत में चल रहा है आज मैंने भी डालमियां आई हॉस्पिटल में अपने वेक्सीन  लगवाई है। मुझे लगता है जिस संकल्प के साथ केंद्र सरकार प्रदेश की सरकार और देश भर में लोग भारत की सलामती के लिए काम कर रहे हैं यह वेक्सीन उसमें बहुत मील का पत्थर साबित होगी। और सभी को वैक्सीन लगाना चाहिए कुछ लोगों ने स्वदेशी वैक्सीन पर अपनी सियासी रेक्सीन चढ़ाने की कोशिश की थी वह भी उतर गई नक़वी ने कहा उन्होंने को वैक्सीन लगवाई है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *