चारपाई पर लेटे युवक पर लोहे की रॉड से हमला, हाथ टूटने का आरोप
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 26 August, 2026 13:44
- 44

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
मोहनलालगंज। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव में रविवार रात चारपाई पर लेटे एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित का हाथ टूटने का आरोप है। पीड़ित ने आरोपी पर मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, गोविन्दपुर निवासी राम प्रकाश पुत्र माता प्रसाद ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 24 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने घर/घटनास्थल पर चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी राज पुत्र योगेश कथित रूप से अचानक वहां पहुंचा और लोहे की रॉड से उस पर वार कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके हाथ में गंभीर चोट आई, जिससे हाथ टूट गया।
पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की। मामले में थाना मोहनलालगंज में मु0अ0सं0 319/2026, धारा 115(2), 117(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments