झूठ सच नहीं होता, मोदी जी के झूठ का अंत हुआ- सुनील सिंह
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 4 June, 2024 20:33
- 365

PPN
4 जून 2024
झूठ सच नहीं होता, मोदी जी के झूठ का अंत हुआ- सुनील सिंह
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आज केंद्रीय कार्यालय में इंडिया गठबंधन के जीत पर लोकदल के कार्यकर्ता और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सबसे पहले इस पूरे जीत का श्रेय श्री राहुल गांधी जी को दिया है। राहुल गांधी को मेहनत का फल मिला है. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्राओं के दौरान गांव-गांव में दौड़ लगाई. इस मेहनत का परिणाम सामने आया है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सुनील सिंह ने कहा है की आज का दिन प्रेस के लिए ऐतिहासिक है। जिसको आज आजादी मिली है,और आज 4 जून को प्रेस को आजादी के रूप में मनाने को कहा। सुनील सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी देश को बांटने, भय फैलाने और लोगों के जज्बातों से खेलने की जो राजनीति है, उनका अंत होने जा रहा है।
पूरे चुनाव में पीएम मोदी ने मंदिर-मस्जिद, मुल्ला, माफिया, मंगलसूत्र मुजरा जैसे चीजों पर ध्यान केंद्रित करने का काम किया। एनडीए का सारा प्रेडिक्शन केवल माहौल बनाने के लिए था। जमीनी हकीकत उन्हें भी पता थी, लेकिन मीडिया के माध्यम से माहौल बनाया गया. भाजपा के कई मंत्री बुरी तरह से चुनाव हार गए है ।
देश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है और पूर्ण बहुमत से इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.जनता की जीत होने जा रही है।लोगो की सरकार जनता की सरकार,लोकतंत्र की सरकार बनने जा रही है।
Comments