दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

​मालवीयनगर होटल अग्निकांड मामले में फरार चल रहे मालिक को पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार।

बिना फायर एनओसी के चल रहे होटल में झुलसकर 12 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की हुई मौत।

दिल्ली। दिल्ली के मालवीयनगर स्थित एक होटल में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मालिक लवकेश बजाज को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 विदेशी नागरिकों सहित कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मालिक ने स्वीकार किया है कि होटल के पास अनिवार्य फायर एनओसी (अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र) उपलब्ध नहीं थी।

​जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी लवकेश बजाज के इसी इलाके में दो अन्य होटल भी संचालित हो रहे हैं। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वह होटल का संचालन खुद न करके किसी अन्य व्यक्ति को सौंप रखा था। इसके साथ ही उसने तीन साल पहले अहलूवालिया नामक व्यक्ति से यह जर्जर बिल्डिंग खरीदी थी, जहां पहले खादी की दुकान संचालित होती थी। आरोपी का दावा है कि उसने बेड एंड ब्रेकफास्ट (BNB), टूरिस्ट और हेल्थ रेस्टोरेंट के लिए आवश्यक अनुमतियां ली थीं, जिसकी सत्यता की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है।

​इस भीषण हादसे के बाद दिल्ली पुलिस, बिजली विभाग और अन्य संबंधित प्रशासनिक एजेंसियां होटल के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हैं। पुलिस इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि जर्जर इमारत में किए गए अवैध निर्माण और व्यवसाय संचालन के लिए जरूरी मंजूरियां कैसे और किन परिस्थितियों में दी गईं। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में कानूनी धाराओं के तहत निष्पक्ष विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और दोषियों की जवाबदेही तय करने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *