हिंदू युवा वाहिनी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 4 September, 2021 20:34
- 2376

PRAKASH PRABHAW
ब्यूरो उदयवीर सिंह, शाहजहांपुर
हिंदू युवा वाहिनी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
तिलहर । साईं मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी की समीक्षा मीटिंग की गई जिसमें हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष प्रदुमन दुबे की संस्तुति में ब्लॉक टीम का विस्तार किया गया जिसमें भोलाराम ब्लॉक उपाध्यक्ष ,गौरव कुमार को ब्लॉक प्रभारी, शिवम यादव को ब्लॉक मंत्री नितिन चतुर्वेदी ब्लॉक मंत्री और रंजीत गंगवार को नगर उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया ।
ब्लॉक अध्यक्ष प्रद्युमन द्विवेदी ने एक सुर में कहा की संगठन में जो सबसे महत्वपूर्ण समय होता है उससे ज्यादा कुछ नहीं ।संगठन को अपना कीमती समय दें एवं नगर उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता जी ने कुछ स्वर्णिम विचार व्यक्त किए जो इस प्रकार हैं- सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठित होकर निष्ठा और भाव से कार्य करें और योगी जी महाराज योगी जी को 2022 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं और यह भी बताया की 2022 मे पूर्ण बहुमत में हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक एवं हिंदू हृदय सम्राट माननीय योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे ।
Comments