गोवंश की घर वापसी हेतु संकल्परत है राष्ट्रीय गौरक्षक संघ: स्वामी पद्भनाभ महाराज

गोवंश की घर वापसी हेतु संकल्परत है राष्ट्रीय गौरक्षक संघ: स्वामी पद्भनाभ महाराज

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)

उदयवीर सिंह शाहजहांपुर

गोवंश की घर वापसी हेतु संकल्परत है राष्ट्रीय गौरक्षक संघ: स्वामी पद्भनाभ महाराज

शाहजहांपुर से बिहार पहुंची गो वंश घर वापसी संकल्प यात्रा

शाहजहाँपुर। बेगूसराय/राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की ओर से संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ महाराज गोवंश की घर वापसी हेतु संपूर्ण भारत में श्रीमद्भागवत कथा राम कथा गौ कथा के माध्यम से जनजागृति अभियान चला रहे हैं। जिसके अंतर्गत बिहार के प्रतापपुर ,लखीसराय में श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञान महायज्ञ के प्रथम दिवस की भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। श्री धाम वृंदावन से पधारी साध्वी जया किशोरी जी के मुखारविंद से भागवत कथा सरिता में असंख्य श्रद्धालुओं ने गोता लगाया। कथा के प्रथम दिवस साध्वी रूपेश्वरी ने भागवत जी की महिमा का वर्णन करते हुए गोकर्ण महाराज का प्रसंग सुनाते हुए कि संत की साधना के फल से गौ माता द्वारा गोकर्ण की उत्पत्ति हुई। वासना द्वारा धुंधकारी पैदा हुआ।एक वासना का फल है जो धुंधकारी है दूसरा साधना का फल है जो गोकर्ण जी महाराज। नाम दोनों ने कमाया गोकर्ण जी विख्यात हुए। धुंधकारी कुख्यात हुआ माता-पिता समाज के लिए अभिशाप बना। शास्त्र की मर्यादा में रहते हुए संतानोत्पत्ति एवं शिशु को गाय का दूध पिलाने से बालक सद्बुद्धि वाला गोकर्ण जैसा महा ज्ञानी होता है।

 वासना द्वारा उत्पन्न संतान अपने कुल खानदान और समाज के लिए अभिशाप बन जाता है। इस अवसर पर स्वामी पद्मनाभ राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ बिहार प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह राणा, महंत मिट्ठू दास, नरेश महतो ,राजेश कुमार ,गदाधर महतो आदि हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *