कैमरामैन से लूट का पर्दाफाश, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

कैमरामैन से लूट का पर्दाफाश, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

कैमरामैन से लूट का पर्दाफाश, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

फर्जी सट्टा बुक कराकर सुनसान रास्ते पर ले जाकर लूटा था कैमरामैन का कीमती सामान।

पुलिस और सर्विलांस टीम की सूझबूझ से आठ दिन में ही खुल गया लूट का राज।

दुबग्गा लखनऊ। लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में कैमरामैन से हुई लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना का मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है और उसकी तलाश जारी है।

मामला 17 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे का है, जब एक कैमरामैन को फर्जी सट्टा बुक कराने के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद अज्ञात बदमाश उसे जिल्लापुर रोड स्थित सुनसान इलाके में ले गए, जहां उससे कैमरा छीनकर फरार हो गए। पीड़ित मनीष भारती की तहरीर पर दुबग्गा थाने में लूट और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिमी और अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी की निगरानी में दुबग्गा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम गठित की गई थी। सर्विलांस टीम और मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बुधवार को मलहा अंडरपास से चार आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत सोनकर, सार्थक पांडेय, अजय कुमार और कुलदीप मिश्रा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोनी कंपनी का कैमरा, लेंस, फ्लैश, मेमोरी कार्ड सहित कई उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से सार्थक पांडेय और कुलदीप मिश्रा का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ पहले भी माल थाने में दहेज हत्या, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी में जुटी है, वहीं फरार मास्टरमाइंड की तलाश के लिए टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।

इस पूरे प्रकरण के अनावरण में दुबग्गा थाना पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय, उपनिरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अमरनाथ, उपनिरीक्षक जय प्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लवकुश कुमार, कांस्टेबल शिवम सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार यादव और आरक्षी अंकित यादव की भूमिका अहम रही। वहीं सर्विलांस टीम पश्चिमी की ओर से प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद अहमद, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल शमीम अख्तर, कांस्टेबल आशीष कुशवाहा और कांस्टेबल विभोर कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *