जनता पर मुझे पूर्ण विश्वास है, विधायक होने के बाद जनता के विश्वास को हम टूटने नहीं देंगे- सलोंना कुशवाहा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 February, 2022 09:55
- 2835

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
जनता पर मुझे पूर्ण विश्वास है, विधायक होने के बाद जनता के विश्वास को हम टूटने नहीं देंगे- सलोंना कुशवाहा
हर वर्ग का समर्थन मुझे मिल रहा है: डॉक्टर राम सिंह कुशवाहा
गांव से लेकर शासन स्तर तक जनसमस्याओं को उठाएंगी सलोना
शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा चुनाव से पहले ही इलाकाई जनता की नजरों में लोकप्रिय का खिताब जीतती नजर आ रही हैं।
उनके व्यवहार और आश्वासनों से जनता दिन प्रतिदिन से जुड़ रही है। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशी सलोना सबसे पहले लोगों से उनकी जन समस्याओं को पूछती हैं, और उनके निराकरण के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास करती हैं।
उन्होंने क्षेत्र के कई ग्रामों में भ्रमण कर प्रत्येक घर से संपर्क का जो अभियान चलाया है। वह सफल होता नजर आ रहा है। उनका स्पष्ट कहना है कि चुनाव जीतने के बाद वे जनता की हर समस्या के निराकरण का प्रयास करेंगीं। आम जनमानस किसी भी समय अपनी समस्या को उनके समक्ष रख सकता है।
जनता ने अगर उन्हें जीता कर विधानसभा तक पहुंचाया तो गांव स्तर से लेकर शासन स्तर तक जनहित करना ही उनका ध्येय रहेगा।
Comments