भाजपा क्षेत्रीय बैठक: संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 5 September, 2026 18:46
- 36

भाजपा क्षेत्रीय बैठक: संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प
पार्टी की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं से, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: आदित्य त्रिवेदी
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने का भरा दम
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की परिचय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के साथ ही जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लोधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान कानपुर क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। सभी पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि संगठन ही शक्ति है, संगठन ही संकल्प है और संगठन ही पार्टी की पहचान व सबसे बड़ी ताकत है।
Comments