भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवनियुक्त महानगर कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 15 September, 2021 20:14
- 1516

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवनियुक्त महानगर कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई
ब्यूरो उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहांपुर । भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवनियुक्त शाहजहांपुर महानगर कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया और संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को बताया। बैठक की शुरुआत डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पँ० दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी। बैठक का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर महामंत्री सईद खा़ँ फ़लाही ने किया।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मो० इसरार, उपाध्यक्ष मो० नाजि़र खा़ं समेत सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Comments