अवध कॉलेजिएट के बच्चो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को जाना

अवध कॉलेजिएट के बच्चो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को जाना


 अमित श्रीवास्तव/ ब्यूरो चीफ 

अवध कॉलेजिएट, पारा ,विक्रम नगर शाखा  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके जीवन पर आधारित एक भव्य एवं प्रेरणादायक नाट्य रूपांतरण श्री अमित कुमार दीक्षित (राम जी) की नाटक मंडली द्वारा प्रस्तुत किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष  आनंद द्विवेदी जी उपस्थित रहे एवं उनकी उपस्थिति में  पोर्टल से सभी शिक्षकों की मतदाता पर्ची निकाल कर उनको वितरित की गई।


 विद्यालय के प्रबंधक  सर्वजीत सिंह जी, प्रबन्ध निदेशिका  जतिंदर वालिया , प्राचार्या  देबजानी मुखर्जी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


कार्यक्रम में बच्चों ने अवध एंथम व सरस्वती वंदना का गायन अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ किया और  प्रधानमंत्री के जीवन, संघर्ष, कार्यशैली तथा राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को जाना। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से उनके सार्वजनिक जीवन की प्रेरणादायक यात्रा को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।


यह कार्यक्रम अत्यंत शानदार, भव्य एवं प्रेरणादायक रहा। इसने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया तथा बच्चों को जनसेवा, राष्ट्रसेवा और देश के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *