मुख्य सेविका, आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा द्वारा घर-घर जाकर आमजन को विधिक सहायता हेतु जागरूक किया गया
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 October, 2021 12:10
- 1372

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 21/10/2021
रवि कांत साहू, ब्यूरो
मुख्य सेविका, आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा द्वारा घर-घर जाकर आमजन को विधिक सहायता हेतु जागरूक किया गया
कौशाम्बी । कौशाम्बी जनपद के न्यायाधीश के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गुरूवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 54 ग्राम सभा में डोर टू डोर कैम्पेन व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से 54 ग्राम सभाओं में घर-घर जाकर आमजन को विधिक सहायता हेतु जागरूक किया गया। बाल विकास केन्द्र मंझनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता रैली निकाली गयी।
रैली में बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू वर्मा तथा केसरी यादव, गीता, मंजू सिंह, पुष्पा मुख्य सेविका एवं समस्त आगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुयें, एन0जी0ओ0 व समाज सेवी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
Comments