7 अगस्त 2022 को कोविड 19 प्रिकॉशन डोज अच्छादन हेतु मेगा कैंप का होगा आयोजन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 5 August, 2022 17:55
- 524

7 अगस्त 2022 को कोविड 19 प्रिकॉशन डोज अच्छादन हेतु मेगा कैंप का होगा आयोजन
प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर। भारत सरकार के प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त 2022 से आगामी 75 दिनों के लिए प्रदेश के समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त वयस्क नागरिकों को निशुल्क कोविड-19 की प्रिकॉशन डोज से आच्छादित किया जा रहा है।
जनपद के समस्त पात्र वयस्क नागरिकों को समयबद्ध प्रिकोशन डोज से अच्छादित किए जाने एवं टीकाकरण की गति को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से दिनांक 7 अगस्त 2022 को जनपद के समस्त सरकारी अस्पतालों के कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों पर प्रिकॉशन डोज का मेगा कैंप आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होने सभी सम्मानित जनपद वासियों से अपील की है कि उक्त तिथि को अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर निशुल्क कोविड-19 की प्रीरकोशन डोज लगवायें, जिससे हम अपने परिवार समाज और देश को कोविड-19 कि इस महामारी से सुरक्षित रख सकें। उन्होने बताया कोविड-19 की दूसरी डोज और प्रिकॉशन डोज के बीच 6 माह का अंतराल अनिवार्य है।
Comments