उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक सम्पन्न

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक सम्पन्न

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 01-10-2021



 मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

असि0 ब्योरों कौशाम्बी




उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक सम्पन्न



चायल तहसील में ब्लॉक स्तर पर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न



दस्तक अभियान के तहत घर-घर सर्वे कर टीबी, फ्लू, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की होगी पड़ताल



कौशाम्बी। एसडीएम चायल राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार आज एक अक्टूबर को चायल तहसील में ब्लॉक स्तर पर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।


 जिसमें खंड विकास अधिकारी सुनील प्रजापति चायल व नेवादा एवं ब्लाक प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया और अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।


इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में कोई लापरवाही न हो।


गौरतलब हो कि वर्ष 2021 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक एवं दस्तक अभियान का तृतीय चरण 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक पूरे प्रदेश के समस्त 75 जिलों में चलाया जाएगा।


संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सही तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सारा सरकारी अमला जुटा है। दरअसल शासन के निर्देश पर 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक अभियान चलेगा। इसमें दस्तक अभियान के तहत घर-घर सर्वे कर टीबी, फ्लू, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की पड़ताल भी होगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *