सऊदी अरब में काम करने वाले मजदूर, कम वेतन पर काम करने पर नहीं होंगे मजबूर

सऊदी अरब में काम करने वाले मजदूर, कम वेतन पर काम करने पर नहीं होंगे मजबूर

ppn news

रियाद:

सऊदी अरब में काम करने वाले मजदूर, कम वेतन पर काम करने पर नहीं होंगे मजबूर 

सऊदी अरब (Saudi Arabia) की सरकार ने कामगारों के हित को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सऊदी अरब ने   विवादास्पद ‘कफाला प्रणाली’ (Kafala system) को समाप्त कर दिया है. मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की। नई व्यवस्था मार्च 2021 से अमल में आ जाएगी। अब सऊदी अरब में काम करने वाले मजदूरों को अनुबंध खत्म कर नौकरी बदलने की इजाजत होगी। उन्होंने मजबूरी में कम वेतन पर काम नहीं करना होगा।  

मिलेगा यह अधिकार

उपमंत्री अब्दुल्ला बिन नासिर अबुथनैन (Abdullah bin Nasser Abuthunain) ने कहा कि ‘हमने आकर्षक श्रम बाजार बनाने और बेहतरीन कामकाजी माहौल निर्मित करने की दिशा में एक कदम उठाया है। ‘नए श्रम सुधार लागू होने के बाद विदेशी श्रमिकों को नौकरी बदलने और नियोक्ता की अनुमति के बिना देश छोड़ने का अधिकार होगा’ 

जल्द लागू होंगे सुधार

मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि सरकार उन सभी प्रतिबंधों को हटाने जा रही है, जिनकी वजह से प्रवासी श्रमिकों को कम वेतन पर भी अपने नियोक्ता के साथ अनुबंध में बंधे रहना पड़ता था। नए श्रम सुधार सुधार मार्च 2021 में लागू होंगे। आपको  बता दें कि सऊदी अरब में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं, ऐसे में यह खबर उनके लिए ‘दिवाली गिफ्ट’ से कम नहीं है।  


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *