राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और उपराष्ट्रपति ने किया गर्मजोशी से स्वागत

राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और उपराष्ट्रपति ने किया गर्मजोशी से स्वागत

PPN NEWS

राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और उपराष्ट्रपति ने किया गर्मजोशी से स्वागत


लखनऊ।


रिपोर्ट- नवीन वर्मा।


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की वहीं मोदी ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद गृहमंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह से भी  NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मुलाकात की। 

 इस दौरान सभी नेताओं ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा की उनका जीवन समाज के निर्बल वर्गों के सशक्तिकरण के प्रति समर्पित रहा है। उन्हें विश्वास है कि वे देश और समाज को और मज़बूत करने में प्रभावी भूमिका निभायेंगी।

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 24 जून, शुक्रवार को अपना नामांकन भरेंगी। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के बाद मुर्मू पहली बार आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची।


मुर्मू का दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्रियों- गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार और भाजपा नेता मनोज तिवारी, रामबीर सिंह बिधूड़ी, रमेश बिधूड़ी, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत अनेक नेताओं ने स्वागत किया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *