दीपावली का त्यौहार सौहार्द पूर्ण मनाने की जिलाधिकारी ने की अपील

दीपावली का त्यौहार सौहार्द पूर्ण मनाने की जिलाधिकारी ने की अपील

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 



कौशाम्बी। 30-10-2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)




दीपावली का त्यौहार सौहार्द पूर्ण मनाने की जिलाधिकारी ने की अपील


दीपावली पर्व पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश




कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने दीपावली के पर्व को सौहार्दपूर्ण मनाये जाने एवं शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारियो के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बैठक की। 


बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों से अब तक की गयी तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी लाइसेंसी पटाखा बिक्रेताओं आदि का सत्यापन करा लिया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि पटाखों की बिक्री आबादी क्षेत्र में न होने पाये। उन्होंने मिलावटी खाद्य सामग्रियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा फीडबैक भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को सभी जे0ई0 की ड्यूटी लगाकर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये तथा सभी ई0ओ0 एवं डी0पी0आर0ओ0 को दीपावली पर्व पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर अपर जिलाधिकारी को सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्हांने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से त्यौहार को आपसी सौहार्दपूर्ण मनाने का आग्रह किया।


बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों से विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न होने पाये।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *