भारत की गरिमा को अखिल विश्व में विस्तारित करने वाले महान कर्मयोगी भारत के लाडले जननायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्तरवीं वर्षगांठ पर बहुत बहुत बधाई।।

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
संग्रहकर्ता - सुरेश चंद्र मिश्रा "पत्रकार"
भारत की गरिमा को अखिल विश्व में विस्तारित करने वाले महान कर्मयोगी भारत के लाडले जननायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्तरवीं वर्षगांठ पर बहुत बहुत बधाई।।
दामोदर हीरा के सपूत।।
हे राष्ट्र धर्म के अग्रदूत ।।
हे जन नायक।।तुम सब लायक ।।
सत्तरवीं जन्म जयंती श्रीमन् हर प्रकार सुखदाई हो।।
तुमको सौ बार बधाई हो।। तुमको सौ बार बधाई हो।। 1।।
तुम विश्व पटल पर धूम केतु से छाए सबके मन भाए।
घन घोर तिमिर में अरुणोदय की सुखदाई बेला लाए।
जिस पर विश्वास करे जनमानस है ऐसा चारित्रिक बल।
निर्धनों और असहायों को तुम किए प्रदान सुखद संबल।।
डंका बज रहा विश्व में भारत विश्व गुरू बन जाएगा।।
यदि और पांच दस वर्षो तक नेतृत्व आपका पाएगा।।
सज्जनों हेतु शीतल छाया क्रूरों के हित दुखदाई हो।।
तुमको सौ बार बधाई हो तुमको सौ बार बधाई हो।। 2।।
अविरल गंगा की धारा जैसे सतत कर्म में लीन रहे।।
ना कभी थके ना कभी झुके चेहरा ना कभी मलीन रहे।।
कितने विपक्ष के वाग्बज्र तुमने छाती पर झेला है।।
दिन रात कर्म पथ पर बढते जाने का स्वभाव अलबेला है।।
अब नीच पडोसी का हिसाब तुम लेते पाई पाई हो।।
सत्तरवीं जन्म जयंती पर तुमको सौ बार बधाई हो।। 3।।
आरोग्य संपदा से पूरित रह भारत का उत्थान करो।।
तुम घिसे पिटे रास्ते छोड़ नूतन पथ का निर्माण करो।।
है पाक सिसकता चीनी चमगादड़ घुटनों के बल आया।।
बस पहली बार दुश्मनों ने अपने कर्मों का फल पाया ।।
निर्मल की शुभ कामना आप पर सानुकूल रघुराई हों।।
सत्तरवी जन्म जयंती पर तुमको सत बार बधाई हो।।
दामोदर हीरा के सपूत तुमको सत बार बधाई हो।।4।।
Comments