महिला उत्थान जागृति संस्थान के नेतृत्व में मिशन शक्ति कार्यक्रम संपन्न

महिला उत्थान जागृति संस्थान के नेतृत्व में मिशन शक्ति कार्यक्रम संपन्न

प्रकाश प्रभाव न्यूज



कौशाम्बी। 28-10-2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)




महिला उत्थान जागृति संस्थान के नेतृत्व में मिशन शक्ति कार्यक्रम संपन्न




कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील अंतर्गत मेडरहा गांव में महिला उत्थान और जागृति संस्थान के नेतृत्व में मिशन शक्ति कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है, इस मौके पर अंजना मिश्रा ने कहा कि महिला और बच्चों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाएगा महिला उत्थान और जागृति संस्थान की अध्यक्ष अंजना मिश्रा मेडरहा ग्राम प्रधान के यहां मिशन शक्ति का कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए गयी थी जहां गांव के अराजकतत्व कृपाचार्य मिश्रा गुलाब मिश्रा मधुकर मिश्रा दिवाकर मिश्रा सुगौती मिश्रा आदि लोगो ने कार्यक्रम में भरसक व्यवधान डालने का प्रयास किया लेकिन अराजक तत्व मिशन शक्ति के कार्यक्रम में व्यवधान डालने में सफल नहीं हो सके अंजना मिश्रा का कहना है कि अराजक तत्वों द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम ना करने की उन्हें धमकी दिया गया था मामले में अंजना मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी जिस पर पुलिस कप्तान ने स्थानीय थाना पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया था महिला शक्ति कार्यक्रम में व्यवधान डालने वाले आराजक तत्वों का कहना था की अंजना मिश्रा मेडरहा गांव में मिशन शक्ति का कार्यक्रम नहीं करेंगे इसके बावजूद अराजक तत्वों को चुनौती देते हुए अंजना मिश्रा ने 27 अक्टूबर को बहुत ही शांति पूर्व तरीके से मिशन शक्ति का कार्यक्रम संपन्न कराया इस कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति से निधि त्रिपाठी वन स्टैप सेंटर से शशि त्रिपाठी लीना अवस्थी रेणु यादव अर्चना गौतम कांति कुशवाहा ग्राम प्रधान पहाड़िया वीरेंद्र चौरसिया ग्राम प्रधान मेडरहा अलका त्रिपाठी शालिनी कमला यादव प्रमोद सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा बहू सहित इलाके के गणमान्य व्यक्ति महिला सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *