भाजपाइयों ने मनाया सुशासन दिवस*

*भाजपाइयों ने मनाया सुशासन दिवस*
*पी पी एन न्यूज*
*(कमलेन्द्र सिंह)*
जोनिहा/फतेहपुर
खजुहा ब्लाक के ग्राम सभा मंडराव में भाजपाइयों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।वही आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों से कृषि कानून बिल को लेकर चर्चा की गई तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया।
खजुहा ब्लाक के ग्राम सभा मंडराव में भाजपा के जोनिहा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र में माल्यार्पण करके सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम मनाया गया।इसके उपरांत आयोजित किसान गोष्ठी में क्षेत्र के किसानों की समस्याएं सुनी गई।तथा उनका निस्तारण भी किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सचान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उनकी उपलब्धिया गिनाई।जोनिहा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की कृषि कानून बिल को लेकर विपक्ष अफवाह फैला रहा है। जिस पर आप लोग यकीन न करके खेती किसानी पर ध्यान दें वही।वहीं मंडल मीडिया प्रभारी रमन शुक्ला ने किसानों से कहा की भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है।यह कृषि कानून बिल किसानों के हित के लिए ही बनाया गया है।जिससे कि किसानों को उसकी उपज का सही मूल्य मिल सके और वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किसानों के बीच हुई बातचीत का प्रसारण भी देखा।।इस मौके पर सेक्टर संयोजक शैलेंद्र शुक्ला,अवधेश मिश्रा,अरुण कुमार,भूपेंद्र सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments