प्रवासी कामगार/श्रमिक किसी भी दशा में पैदल न आएं - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रवासी कामगार/श्रमिक किसी भी दशा में पैदल न आएं - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

prakash prabhaw news


प्रवासी कामगार/श्रमिक किसी भी दशा में पैदल न आएं - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रवासी कामगार/श्रमिक किसी भी दशा में पैदल न आएं, उनके लिए वाहन उपलब्ध करवाये जाए। सभी प्रवासी कामगारों/श्रमिको की स्क्रीनिंग कर उन्हें क्वारंटीन किया जाए। अस्वस्थ होने की दशा में इनके उपचार की व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों/कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना बनाने के कार्य  में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने आज लोकभावन में एक उच्च स्तरीय बैठक में लेते हुए लाॅकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों की बहाली के लिए औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है। इसके लिए सेक्टोरल नीतियों का आवश्यकतानुसार सरलीकरण किया जाए। नए उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि की पर्याप्त  है। इस उद्देश्य से राजस्व तथा औद्योगिक विकास विभाग लैण्ड बैंक स्थापना की कार्ययोजना बनाते हुए उसे लागू करने का काम करें।

मुख्यमंत्री जी ने बतया कि प्रदेश में रह रहे अन्य राज्यों के श्रमिकों/कामगारों के उनके गृह प्रदेश में भेजने के लिए सम्बन्धित राज्य को ऐसे श्रमिकों/कामगारों की सूची उपलब्ध कराई जाए। दुकानों, मण्डियों , बैंक शाखाओं आदि में सोशल डिस्टेंसिंग  का सख्ती से पालन कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग मास्क अवश्य पहनें। गांव तथा शहर में सर्विलांस कार्य  को और प्रभावी करने के लिए निगरानी समितियों को सुदृढ़ बनाया जाए। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के द्वारा निगरानी समितियों के सदस्यों से बात चित जारी रखा जाए। उन्होंने जनपद आगरा, मेरठ तथा कानपुर नगर में लाॅकडाउन को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *