प्रभाषगिरि पभोषा का मेला मकरसंक्रांति14, व 15 जनवरी को लगेगा।
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 13 January, 2024 05:10
- 1224

प्रकाश प्रभाव न्यूज
रिपोर्ट-अनिल कुमार
प्रभाषगिरि पभोषा का मेला मकरसंक्रांति14, व 15 जनवरी को लगेगा।
कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी में यमुना के किनारे कौशाम्बी विंध्य पर्वत श्रृंखला से जुड़ा ऐतिहासिक प्रभाषगिरि है। पभोषा पहाड़ के नाम से विख्यात यह पर्वत हिंदू और जैन धर्मावलंबियों का तीर्थस्थल भी है। जैन शास्त्रों के मुताबिक कौशाम्बी में जन्मे छठें तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु ने तप किया था। 14 जनवरी के दिन ही छठें तीर्थंकर को इसी प्रभाषगिरि से ज्ञान की प्राप्त हुई थी। तभी से यहां 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति पर मेला लगता आ रहा है। जैनधर्म की तीर्थस्थली होने के साथ ही यहां प्राचीन बहुल धाम भी है। प्रभाषगिरि की चोटी पर बसा बहुल धाम मंदिर है।मंदिर की स्थापना वर्ष 1824 में कराई गई थी। मकर संक्रांति के पर्व पर बहुलधाम में पूजन और खिचड़ी दान की भी परंपरा रही है। प्रतिवर्ष यहां मकर संक्रांति पर्व पर कौशाम्बी के अलावा चित्रकूट, बांदा, महोबा, फतेहपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़,समेत अन्य जनपदों से हजारों लोग मेला देखने आते हैं। प्रभास गिरी क्षेत्र में लगने वाला यह मेला ऐतिहासिक है।

Comments