महिलाओं को कोरोना योद्धा से भाजपा ने किया सम्मानित

महिलाओं को कोरोना योद्धा से भाजपा ने किया सम्मानित

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ कौशाम्बी।

सितम्बर- 18/09/21

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

महिलाओं को कोरोना योद्धा से भाजपा ने किया सम्मानित

कौशाम्बी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भाजपा कार्यालय मंझनपुर में महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए उनके लंबी आयु की कामना की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में महिलाएं असुरक्षित थी आए दिन उनके साथ आपराधिक घटनाएं होती थी। इस कार्यक्रम में 71 महिलाओं को कोरोना योद्धा सम्मान से भाजपा द्वारा सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को अंग वस्त्र देकर विधायकों ने सम्मानित किया है। इस मौके पर मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक, शीतला प्रसाद पटेल और चायल विधायक संजय गुप्ता संजय जयसवाल सूरज यादव काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की प्रभारी गीता विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा अनीता त्रिपाठी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सरोज महिला मोर्चा जिला महामंत्री कविता केसरवानी सुषमा देवी सुनीता देवी प्रतिभा कुशवाहा बेबी सेठी सोनिया राजपूत सहित सैकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *