रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रभु श्री परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

PPN NEWS

लखनऊ।

रिपोर्ट,  आक़िल अहमद


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रभु परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चौक स्थित स्तिथ कोतवालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।


श्री सिंह कोतवालेश्वर महादेव के प्रारूप स्वरूप की स्थापना के अवसर पर मंदिर पहुँचे थे। मंदिर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पूजा अर्चना की।


रक्षा मंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित काफी नेतागण भी मौजूद थे। 


इसके बाद भगवान परशुराम की  प्रतिमा का भी अनावरण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत लोगों संबोधित किया । अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम ने भगवान शिव से शक्ति प्राप्त की थी


आज हम भगवान परशुराम को हजारों वर्ष बाद भी याद कर रहे हैं।जब धरा पर अत्याचार बहुत बढ़ जाता है तब ईश्वर को अवतार लेना पड़ता है । चाहे वो राम के रूप में, कृष्ण के रूप में या भगवान परशुराम के रूप में हो।


आज भगवान परशुराम को 21वे  अवतार में देखा जा सकता है। उस युग में अनेक ज्ञानी, अनेक वीर थे।भगवान परशुराम के समस्त रूपों की चर्चा होनी चाहिए। जिससे समाज के सभी लोग उनके सारे रूप से प्रेरित हो सकें।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आने संबोधन में कहा कि आज बहुत सारी योजनाओं का लोकार्पण हुआ है। कई योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ है।


नगर विकास-पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिल से कार्य किया है। पहले लखनऊ की सड़कें बहुत खराब थीं अब काफ़ी सुधार हुआ है।


जाम की समस्याओं से निपटारा के लिए ही मैनें शहीद पथ बनाया था।आज जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जाम से छुटकारा पाने के लिए ही इस समय 6 फ्लाई ओवर निर्माण हो चुका हैं। 


लखनऊ में रिंग रोड तैयार हो रहा है।इंफ्राचर के मामले लखनऊ सबसे आगे होगा। रेलवे और एयरपोर्ट को लेकर भी लगातार काम चल रहा है।


लखनऊ से लॉस एंजिल्स-लंदन की फ्लाइट भी चलनी चाहिए। लखनऊ में 5जी जल्दी आए इसपर भी काम चल रहा है। 


4जी-5जी की बात पर कांग्रेस के घोटाले याद आते हैं लेकिन आज कोई घोटाला करने की नहीं सोच सकता। आज आर्थिक तौर पर भारत मजबूत हुआ है। 


आज जब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है अर्थव्यवस्था में भारत टॉप थ्री में होगा। दुनिया की बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है। आज भारत आत्मनिर्भर बनना चाहता है। अब भारत कमजोर देश नहीं ताकतवर बन चुका है।


इतना ही नही श्री सिंह ने प्रधानमंत्री मंत्री मोदी के नेतृत्व की भी तरफ की। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व की कुशलता का ही परिणाम है जो बड़ी महामारी के बाद भी देश को संकट से उबारा है। आज हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *