सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिला दरोगा रस्मी यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की । भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

सपा मुखिया अखिलेश यादव  ने महिला दरोगा रस्मी यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की । भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

प्रकाश प्रभाव न्यूज


सपा मुखिया अखिलेश यादव  ने महिला दरोगा रस्मी यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की । भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप


 रिपोर्टर

 मोहित कुमार


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मृत सब इंस्पेक्टर सुश्री रश्मि यादव के परिवार से लखनऊ जनपद के गोंसाईंगज क्षेत्र के मलौली गांव स्थित आवास में जाकर भेंट की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दारोगा रश्मि यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया। 22 अप्रैल 2022 को अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महिला हेल्पडेस्क प्रभारी कु0 रश्मि यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर में बने सरकारी आवास के कमरे में फंदे से लटका मिला था।

    अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेठी में पिछड़ी जाति की एक महिला सब इंस्पेक्टर को तथाकथित प्रभुत्ववादी जाति के पुलिस अधिकारियों द्वारा जातिगत मानसिक उत्पीड़न के बाद जिस तरह आत्महत्या करने पर बाध्य होना पड़ा वह बेहद दुःखद एवं निंदनीय घटना है। माननीय न्यायालय तत्काल संज्ञान ले और दोषियों को निलम्बित कर जांच बिठाए। 

   पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री जी की जाति के लोग एक कोने से दूसरे कोने तक बैठे हैं और वही अन्याय कर रहे हैं। पुलिस दबाव में है उसका राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था का सारा ढांचा बर्बाद कर दिया है।

   अखिलेश यादव ने कहा कि मेहनत से परीक्षा पास करके रश्मि यादव को नौकरी मिली थी। वह जनता की सेवा करना चाहती थी। उसका आत्महत्या करना दुःखद है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार थाने पर काफी राजनीतिक दबाव में काम करना पड़ रहा था। एक विशेष जाति का होने से उस पर अतिरिक्त दबाव पड़ता था।

   अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को विधिक मदद देगी। रश्मि को न्याय मिलना चाहिए। वह जातिवादी मानसिकता का शिकार बनी।

    अखिलेश यादव ने कहा कि इलाहाबाद में एक परिवार में हत्या की दुःखद घटना हुई लेकिन पुलिस सो रही है। अयोध्या में पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

उसके अन्याय और विपक्ष की आवाज को बुलडोजर से दबाने के मामले विधानसभा में उठाए जाएंगे। भाजपा राज में हिरासत में मौतें, फर्जी एनकाउन्टर बड़े पैमाने पर हुए है। पत्रकारों को भी डराया जा रहा है। भाजपा राज में गैंग बनाकर लोगों को अपमानित करने का काम हो रहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *