जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 1 February, 2022 21:33
- 400

प्रतापगढ
01.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के थाना अन्तू से उ0नि0 श्री कमलेश कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा 01 जिलाबदर अभियुक्त संतोष दुबे पुत्र विजय बहादुर नि0 चौखड़, पूरे अन्ती थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 27.11.2021 से 06 माह के लियेे जिलाबदर किया गया था लेकिन माननीय न्यायालय का आदेश न मानने व घर पर ही रहने के कारण अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 38/2022 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. संतोष दुबे पुत्र विजय बहादुर नि0 चौखड़, पूरे अन्ती थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ।पुलिस टीम-उ0नि0 कमलेश कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
Comments