यूथ फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण का आयोजन किया गया

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
मोहनलालगंज विकासखंड में लक्ष्य यूथ फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण का आयोजन किया गया
मोहनलालगंज / लखनऊ
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्य यूथ फाउडेशन (सम्बद्ध - नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ) के सदस्यों द्वारा विकास खण्ड मोहनलालगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमे लक्ष्य यूथ फाउंडेशन के सचिव अवधेश साहू ने बताया कि पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं।
लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।
इस दिन करोड़ो की संख्या में वृक्ष लगाए जाते हैं और इस दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता को बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना और समाधान निकालना है
क्योंकि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है फिर भी हमें अलग से यह दिवस मनाकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है।
व इस दिन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए राजनीतिक चेतना जागृत करना और आम जनता को प्रेरित करना है
उन्होंने बताया कि आज का कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ की जिला युवा समन्वयक पुष्पा सिंह जी के निर्देशन में किया गया
जिसमे समाजसेवी ब्रजभान यादव (पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर) व लक्ष्य यूथ फाउंडेशन के सदस्य शिवम प्रताप सिंह, विकास साहू ,मन्नू रॉय ,अजय साहू आदि युवा उपस्थित रहे।
Comments