चोरी की मोबाइल व मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 June, 2022 22:42
- 607

प्रतापगढ़
21.06.2022
रिपोर्ट-- मो.हसनैन हाशमी
चोरी की मोबाइल व मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। दिनांक 19.06.2022 को अजय सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी शिवराजपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ द्वारा उनके घर से मोबाइल (OPPO कम्पनी ) चोरी करके दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल(UP72 Q 8226) से भागने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 334/2022 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था।
दिनाकं 21.06.2022 जनपद के थाना अन्तू से उ0नि0 शुभनाथ साहनी मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 334/22 उपरोक्त की विवेचना/तलाश अभियुक्तगण/बरामदगी के दृष्टिगत सघन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के शुकुलपुर चौराहा के पास से उक्त अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 1- कृष्णा यादव उर्फ नान्हू यादव पुत्र राजाराम यादव, 2- प्रेमचन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासीगण ग्राम कुँआ थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को 02 चोरी की मोबाइल एन्ड्रायड फोन (OPPO एवं ITEL कम्पनी) व 01 मोटर साइकिल (UP72 Q 8226) के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-1- कृष्णा यादव उर्फ नान्हू यादव पुत्र राजाराम यादव,2- प्रेमचन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासीगण ग्राम कुँआ थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी- चोरी के 02 मोबाइल एन्ड्रायड फोन (OPPO एवं ITEL कम्पनी) व एक अदद मोटर साइकिल डिस्कवर (UP72 Q 8226)। पुलिस टीम-उ0नि0 शुभनाथ साहनी मय हमराह थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ ।
Comments