बीबीड़ी पुलिस ने महिला हत्यारोपी को दबोचा, दो नाबालिग लड़कियां पुलिस संरक्षण में
बीबीड़ी पुलिस ने महिला हत्यारोपी को दबोचा, दो नाबालिग लड़कियां पुलिस संरक्षण में
रिपोर्ट मोहम्मद आकिल..... 🗞
ससुर को चाकू मारकर हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार।
बीबीड़ी पुलिस की कार्रवाई से दो नाबालिग बेटियों को मिला संरक्षण।
बीबीडी लखनऊ। लखनऊ: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर, बीबीड़ी थाना पुलिस टीम ने हत्या की एक वारदात को अंजाम देने वाली महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
घटना के संक्षिप्त विवरण के अनुसार, 8 दिसंबर, 2025 को थाना बीबीड़ी में श्री सिंह निवासी ग्राम परसिया, भिक्खम पोस्ट, मरकडा, भलुअनी, जिला देवरिया ने सूचना दी कि उनके पुत्र सूर्यप्रताप को उनकी पुत्रवधू रत्ना देवी ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में, 9 दिसंबर, 2025 को कुशल पर्यवेक्षण के तहत, थाना बीबीड़ी पुलिस टीम ने महिला अभियुक्त रत्ना देवी, पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र कुमार, निवासी 2 साईं निवास, शिवम फेज-1, सतरिख रोड, सलारगंज, जुगौना, बीबीड़ी, लखनऊ, उम्र लगभग 49 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (चाकू) भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी के दौरान, रत्ना देवी के साथ उनकी दो नाबालिग बेटियां भी थीं, जिनकी उम्र लगभग 15 और 17 वर्ष है। पुलिस ने खुलासा किया है कि सूर्यप्रताप अपनी बड़ी बेटी को बचाने के लिए आया था, जब अभियुक्त रत्ना देवी उसे पीटने और गलत करने की नीयत से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही थी। इसी बात पर रत्ना देवी ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
निरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक श्री रामलाल, उपनिरीक्षक श्री आकाश कुमार, महिला उपनिरीक्षक लीलावती, महिला उपनिरीक्षक रंजना सिंह, महिला कांस्टेबल अलका, सभी थाना बीबीड़ी, जनपद लखनऊ से।

Comments