अवैध तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 27 January, 2022 20:17
- 459

प्रतापगढ
27.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमन्चा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में* आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना लालगंज से उ0नि0 विनीत कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लकुरी से एक व्यक्ति महेन्द्र कुमार सोनकर पुत्र नीबूलाल सोनकर नि0 लकुरी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को 01 तमन्चा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 68/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. महेन्द्र कुमार सोनकर पुत्र नीबूलाल सोनकर नि0 लकुरी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ।बरामदगी-01. 01 तमन्चा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर।पुलिस टीम-उ0नि0 विनीत कुमार उपाध्याय मय टीम थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments