विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर की मेहनत लाई रंग, तहसील परिसर में बना महिला शौचालय

विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर की मेहनत लाई रंग, तहसील परिसर में बना महिला शौचालय

विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर की मेहनत लाई रंग, तहसील परिसर में बना महिला शौचालय

मोहनलालगंज

शशांक मिश्रा

लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र के सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर लगातार क्षेत्र में मेहनत और लोगों के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए दिन रात लगे रहते हैं आज उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि तहसील मोहनलालगंज में एक बार फिर महिला शौचालय बन कर तैयार हो गया है जिससे अब महिलाओं शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले तहसील परिसर में एक भी महिला शौचालय नहीं था जिससे तहसील परिसर में आने वाली महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार घर-घर शौचालय बनवा रहे हैं। जिससे किसी महिला और पुरुष को शौच के लिए बाहर ना जाना पड़े लेकिन इतनी बड़ी तहसील परिसर मोहनलालगंज में एक भी महिला शौचालय नहीं था जिससे महिलाओं को आए दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। महिलाओं की दिक्कतों को देखते हुए सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर आगे आए और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को खत लिखकर इस विषय में अवगत कराया और उनकी मेहनत रंग लाई और मोहनलालगंज परिसर में एक बढ़िया साफ सुथरा शौचालय बन कर महिलाओं के लिए तैयार हो गया। वहीं सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर ने बताया कि मोहनलालगंज तहसील परिसर में महिलाओं के लिए शौचालय ना होने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कतें हो रही थी। अब शौचालय बनकर तैयार हो गया है अब तहसील परिसर में आने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत शौच के लिए नहीं होगी।

(क्षेत्र की महिलाओं ने विधायक का किया धन्यवाद)

क्षेत्र की महिलाओं ने सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर का धन्यवाद अदा किया है क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि सपा विधायक शुरू से ही लोगों के हित के लिए संघर्ष और नए-नए कार्य कर रहे हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो सके आज फिर सपा विधायक की मेहनत रंग लाई और मोहनलालगंज तहसील परिसर में महिलाओं के लिए एक अच्छा शौचालय बनकर तैयार हो गया है अब दूर-दराज से आने वाली क्षेत्रीय महिलाओं को किसी भी प्रकार की शौच के लिए दिक्कत नहीं होगी। यह सब सपा विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर की मेहनत और लगन का ही नतीजा है। जो आज मोहनलालगंज तहसील परिसर में महिलाओं के लिए शौचालय बनकर तैयार हुआ है। इसलिए सभी क्षेत्रीय महिलाएं सपा विधायक का आभार व्यक्त करती हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *