राइस मिल के पास फायरिंग कर हत्या करने का प्रयास व दहशत फैलाने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 10 February, 2022 21:10
- 337

प्रतापगढ़
10.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
राइस मिल के पास फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने व दहशत फैलाने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 08.02.22 को थाना लालगंज पर आवेदक द्वारा यह सूचना दी गयी कि भदारी कला तिराहा, राइस मिल के पास जाइलो कार से आकर कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की नीयत से मुझ पर फायर किया गया जिसमें मैं बच गया। इसके उपरान्त उन लोगों के द्वारा दहशत पैदा करने की नीयत से हवाई फायरिंग भी की गयी। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 92/2022 धारा 147, 148, 149, 504, 506, 307, 286 भादवि व धारा 07 सीएलए एक्ट का अभियोग 03 व्यक्ति नामजद व 04 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में आज दिनांक 10.02.2022 को थानाध्यक्ष लालगंज श्री कमलेश कुमार पाल मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान थाना क्षेत्र के बी0एस0एन0एल0 आफिस के पास से उक्त घटना से संबंधित 03 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त जाइलो कार व 02 अवैध तमंचा व 03 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -01.विश्वास प्रकाश उर्फ वीरु नागर पुत्र विवेक प्रकाश निवासी वार्ड नं0 09 कस्बा लालगंज थाना लालगंज, प्रतापगढ़।02. विवेक चन्द्र नागर उर्फ विक्की पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम भदारी कला थाना लालगंज, प्रतापगढ़।03. हिमांशू गौतम पुत्र राजेश गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी भदारी कला थाना लालगंज, प्रतापगढ़।बरामदगी –01. एक तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर02. एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर 03. एक जाइलो कार बारंग स्लेटी नं0 UP72 R 1933।पंजीकृत अभियोग--01मु0अ0सं0 97/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विश्वास प्रकाश उपरोक्त।02. मु0अ0सं0 98/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विवेक चन्द्र नागर उपरोक्त।अभियुक्त विश्वास प्रकाश उर्फ वीरु नागर का आपराधिक इतिहास -01. मु0अ0सं0 578/21 धारा 216 ए भादवि थाना लालगंज प्रतापगढ।02. मु0अ0सं0 583/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लालगंज प्रतापगढ़।03. मु0अ0सं0 92/2022 धारा 147,148,149, 504, 506, 307, 286 भादवि धारा 07 सीएलए एक्ट थाना लालगंज प्रता0।04. मु0अ0सं0 97/22 धारा3/25 थाना लालगंज प्रतापगढ़।पुलिस टीम –थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल, उ0नि0 विनीत कुमार उपाध्याय, उ0नि0 राजेश कुमार, कां0 सुजीत कुमार मौर्या, कां0 महेश कुमार, कां0 विशाल वर्मा थाना लालगंज प्रतापगढ़।
Comments