उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 02/10/2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

असि0 ब्योरों कौशाम्बी




उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि



कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद कौशाम्बी के मां शीतला सर्किट हाउस में महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 162वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश व प्रदेश वासियों को गांधी जयंती की बधाई दी। 


 इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांधी जी का पूरा जीवन ही एक संदेश है। मौर्य ने कहा है कि  गांधी जी के विचार और उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है।  हम सबको उनके जीवन  दर्शन  व सुकृत्यों  से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए, बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए।


मौर्य ने कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान -जय किसान का नारा देकर देश के जवानों और किसानों का सम्मान को बढ़ाया। उनका सादगी भरा जीवन हम सबके लिए आज भी अपनी अनुकरणीय है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *