01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ
01.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में,आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने व अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मान्धाता़ से उ0नि0 श्री शहंशाह खान मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के नारायणगंज मोड़ के पास से एक व्यक्ति विनोद सिंह पुत्र दिनेश कुमार सिंह नि0 कल्यानपुर थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज को 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना मान्धाता पर मु0अ0सं0 38/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-विनोद सिंह पुत्र दिनेश कुमार सिंह नि0 कल्यानपुर थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज।बरामदगी-01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा। पुलिस टीम- उ0नि0 शहंशाह खान मय हमराह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
Comments