भाजपा नेता की मां का निधन तिलोई विधायक ने जताया शोक।

भाजपा नेता की मां का निधन तिलोई विधायक ने जताया शोक।

प्रकाश प्रभाव न्यूज

 ब्यूरो इसराफील खान


भाजपा नेता की मां का निधन तिलोई विधायक ने जताया शोक। 


अमेठी,तिलोई क्षेत्र के सिंहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करन गांव निवासी संजय मिश्रा भाजपा नेता की मां के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय विधायक राजा मयंकेस्वर शरण सिंह समेत अन्य तमाम कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।भाजपा मण्डल राजाफत्तेपुर के मंत्री संजय मिश्रा की माता शिवरती का आकस्मिक निधन हो गया।भाजपा नेता की मां के निधन की सूचना पर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह करनगांव स्थित उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुये पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।इसके बाद विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने गांव राजापुर निवासी मोहम्मद वाहिद के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की है उनके चाचा का बीते दिनों इंतकाल हो गया था।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अंकित पासी,धर्मेश मिश्र,जगत बहादुर सिंह, रमेश चन्द्र तिवारी, द्वारिका नाथ शुक्ला,सुरेन्द्र सिंह,रिजवान अहमद,अनादि मिश्रा, हर्षित मिश्रा सहित अन्य तमाम लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *