दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 19 September, 2021 16:35
- 448

प्रतापगढ़
19.09.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना रानीगंज से उ0नि0 धीरेन्द्र ठाकुर राय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग/तलाश वांछित अपराधीगण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 473/2021 धारा 498ए, 304बी भादंवि व 3/4 डीपी एक्ट, से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल कुमार पाण्डेय पुत्र कृपाशंकर पाण्डेय नि0 पूरेचरन थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र रानीगंज के जामताली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-राहुल कुमार पाण्डेय पुत्र कृपाशंकर पाण्डेय नि0 पूरेचरन थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ।पुलिस टीम-उ0नि0 धीरेन्द्र ठाकुर राय, हे0का0 सुभाषचन्द्र यादव व का0 अनूप कुमार थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments