भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 76वीं जयन्ती निजामुद्दीनपुर चौराहे पर श्रद्धा और सादगी के साथ मनायी गयी।

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 76वीं जयन्ती निजामुद्दीनपुर चौराहे पर श्रद्धा और सादगी के साथ मनायी गयी।
ब्यूरो रिपोर्ट इसराफील खान
प्रकाश प्रभाव न्यूज
मुसाफिरखाना(अमेठी)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के 76वें जन्मदिवस पर गुरूवार को क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव संजय गुप्ता की अगुवाई में मनाया गया।उपस्थिति कांग्रेस कार्यकर्तोओ ने राजीव जी के चित्र पर फूल माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजकरन सिंह के हाथों द्वारा बृक्षारोपण किया गया और सैकड़ो मास्को का भी बितरण जरूरत मन्द लोगो के बीच किया गया।श्रद्धांजलि सभा में उनके योगदान को याद करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। पूर्व सांसद राजकरन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज के समय में देश में जो तकनीकि व कम्प्यूटर चल रहा है सब उन्हीं की देन है। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते और भी बहुत से कार्य किये जिन्हें देश की जनता आज भी याद करती है। बबलू सिंह ने कहा कि आज के समय में ऐसे ही प्रधानमंत्री की आवश्यकता है।इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेता राजू ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्तोओ ने राजीव को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
Comments