दो पक्षो में हुआ विवाद, एक की मौत।

दो पक्षो में हुआ विवाद, एक की मौत
शाहजहांपुर ब्यूरो उदयवीर सिंह।
खूनी संघर्ष में कई लोग गम्भीर रूप से घायल
शाहजहांपुर। मामूली विवाद में दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष मे जहां फायरिंग से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि ईट पत्थरो के हमले से 6 लोग घायल हो गये। घायलो को जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि खेत मे गाय चराने के लेकर विवाद हुआ था।
उधर पुलिस इस मामले मे 6 हमलावरो को हिरासत मे लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना थाना निगोही के चंदीयुरा गांव निवासी चंद्रपाल का भतीजा शनिवार शाम को गाय चराने गया था। गाय गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में चली गई थी। जिसकी बजह से दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
चंद्रपाल ने डायल 112 को बुला लिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। रविवार दोपहर चंद्रपाल और उसकी मां रामबेटी घर के बाहर बैठे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के कई लोग गाली गलौज करते पहुंच गए। चंद्रपाल व उनके परिजनों ने गाली-गलौज का विरोध किया तो उन पर लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से रामबेटी और चंद्रपाल घायल हो गये जबकि घीरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस खूनी संघर्ष मे लाठी डन्डो के हमले मे कई लोग घायल हो गये। वही मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस अधीक्षक एस. आंनद ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया। वही दूसरी ओर गांव मे तनाव को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात किया है।
Comments